गुमला, अप्रैल 12 -- गुमला। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के डहोडीह गांव में 60 वर्षीय सहोदरी देवी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। जिसके बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार सहोदरी देवी सुबह घर के पास स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गईं। पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.