गुमला, मई 30 -- गुमला। सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोन्डो गांव में 14 वर्षीय अनीस उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार अनीस ने कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और अधिकांश समय घर पर ही रहता था। इसी बात को लेकर परिजन उसे अक्सर समझाते और डांट-फटकार लगाते थे। शुक्रवार को भी वह पूरे दिन घर में था। शाम तक काफी देर होने के बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में किशोर की मौत, हत्या का आरोप कमरे में जाकर देखने पर उसकी हालत गंभीर पाई गई। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जां...