गुमला, मई 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र के पूसो थाना अंतर्गत गम्हरिया कापोटोली गांव में 15 वर्षीय सरोज उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे सरोज उरांव ने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य बगल में बन रहे नए घर में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी ने यह कदम उठा लिया।परिजनों ने बताया कि सरोज उरांव अपने चार भाइयों के साथ नाना-नानी के यहां रहती थी। उसके तीन बड़े भाई दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करते हैं, जबकि सरोज और उसका छोटा भाई...