गुमला, अप्रैल 20 -- गुमला। सिसई प्रखंड के टाना भवन में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा ने एसआईआर के तहत बीएलओ को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है और किसी का नाम नहीं कटे, यह चुनौती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा की भावना से काम करती है और संगठन को और मजबूत बनाना आवश्यक है।कार्यक्रम में बैबूल अंसारी ने पेशा अधिनियम तथा रफी अली ने मनरेगा से जुड़ी जानकारियां दीं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष निलेश उरांव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी, महिला अध्यक्ष मीना टोप्पो समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है:...