गुमला, अप्रैल 27 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के सिसई बांसटोली स्थित कंस नदी किनारे बिजली के तार की चपेट में आने से 59 वर्षीय रामजतन लोहरा की सोमवार को मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दिन के करीब 11 बजे की है। सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस के एसआई नगेंद्र सरदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि गांव के लोग खेती-बारी के लिए घर से नदी तक बिजली ले जाकर सिंचाई करते हैं। इसी बिजली से मशीन चलाकर खेतों की पटवन की जाती है। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से महिला की मौत सोमवार को रामजतन लोहरा अपने खेत में सिंचाई करने के लिए मशीन चलाने पहुंचे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।...