गुमला, जून 13 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित विशेष अंचल दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की।

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान अंचल दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर पहुंचे। इनमें अधिकांश मामले भूमि एवं राजस्व से संबंधित थे। उपायुक्त ने भूमि मापी, दाखिल-खारिज, लगान रसीद निर्गमन, सीमांकन तथा राजस्व अभिलेखों में सुधार से जुड़े मामलों की सुनवाई की। कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश...