गुमला, फरवरी 11 -- सिसई प्रतिनिधि। बैजनाथ जालान कॉलेज सिसई में रांची विश्वविद्यालय रांची द्वारा आयोजित एक दिवसीय उड़ बॉल बालक , बालिका सेलेक्शन ट्राइल का आयोजन किया गया। ट्राइल मे बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई, कार्तिक उरांव कालेज गुमला, बी एस कांलेज लोहरदगा, करमचंद भगत कांलेज बेड़ो, मारवाड़ी कांलेज रांची, पीजी अंग्रेजी विभाग रांची, संत पॉल कालेज रांची, पीजी उर्दू विभाग रांची के खिलाड़ी शामिल हुए। उड़ बॉल सेलेक्शन ट्राइल का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अमिताभ भारती ने शॉट मार कर किया।उन्होंने कहा हमारे जीवन मे खेल का काफी महत्व है। खेल से हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है। साथ ही जीवन भी उज्ज्वल होता है। आप ध्यान लगा कर खेलें ,निश्चित ही सफलता मिलेगी और आप उचांई तक जायेंगे। उड़ बॉल सेलेक्शन ट्राइल मे दस बालक खिलाड़ी व दस बालिका खिलाड़...