गुमला, दिसम्बर 12 -- सिसई, प्रतिनिधि। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के सिसई-पूसो सड़क पर शुक्रवार को तेज रफ्तार के कारण हुए भीषण बाइक हादसे में 22 वर्षीय विकास उरांव की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय जितेंद्र उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घाघरा थाना क्षेत्र के जलका मथनी गांव के रहने वाले थे। यह घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक (जेएच 01 सीआर 7982) से सिसई से जलका लौट रहे थे। सिसई पतरा के पास तेज गति के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों कई मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने विकास उरांव को मृत घोषित कर दिया। घायल जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों नशे की हालत में थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.