सिसई के मेड़याटोली आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित
गुमला, मई 30 -- सिसई प्रतिनिधि सिसई प्रखंड के मेड़याटोली गांव के लोग आज भी बिजली,पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। मुरगू-सुपाली गांव के पास दक्षिण कोयल नदी तट पर बसे इस आदिवासी बहुल गांव में करीब 130 परिवार रहते हैं, लेकिन आज तक गांव तक पहुंचने के लिए न पक्की और न ही कच्ची सड़क बन सकी है। ग्रामीण आज भी खेतों की पगडंडियों से आवाजाही करने को मजबूर हैं।गांव में दो चापाकल और एक जलमीनार है, लेकिन जलमीनार पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ा है। कुछ घरों में शौचालय बने हैं, पर वे उपयोग के लायक नहीं हैं। विधायक मद से बना पीसीसी पथ, सोलर लाइट और अखाड़ा भी बदहाल स्थिति में है।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। बीमारों को अस्पताल पहुंचाने के लिए खटिया पर उठाकर पक्की सड़क तक ले जाना पड़ता है। सहिया अनिता उरांव ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.