गुमला, मार्च 6 -- सिसई प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के पुसो गांव में शुक्रवार तड़के एक जंगली हाथी ने बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला। मृतक की पहचान गांव के सरना टोली 60 वर्षीय किसान रवि महतो के रूप में हुई है। यह घटना आज अहले सुबह पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसो पोखर टोली के समीप हुई। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात अपने झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के जंगलों से निकलकर पुसो थाना क्षेत्र में घुस आया था। शुक्रवार तड़के रवि महतो शौच के लिए घर से निकलकर तालाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान पोखरा टोली एकठी पुल के समीप हाथी ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर हाथी को खदेड़ते हुए पास के खेर्रा जंगल की ओर भगा दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.