गुमला, मार्च 16 -- गुमला। सिसई थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी नीरज कुमार से सोमवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निलेश उरांव,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी, सिसई प्रमुख मीना टोप्पो, उत्तरी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र लोहरा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष महादेव उरांव व विवेक उरांव ने थाना कार्यालय में मुलाकात कर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशापान और अवैध गतिविधियों की जानकारी दी। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने आश्वासन दिया कि नशापान व अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.