गुमला, दिसम्बर 13 -- सिसई । डिवाईन लाइट पब्लिक स्कूल के दो प्रतिभाशाली छात्रों मो अरहान और सैफी आलम का जिला स्तरीय अंदर-14 क्रिकेट टीम में चयन होने से स्कूल और सिसई के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।अरहान चौथी कक्षा और सैफी आलम पांचवी कक्षा में पढ़ते हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 22 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से अरहान और सैफी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाई। एकेडमी में कुल 40 छात्र हैं। मौके पर डायरेक्टर रेणु देवी, प्रिंसिपल रीमा चटर्जी, शिक्षक अशोक शर्मा, भूषण राम, आरती देवी, सानिया परवीन और समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, रोहित शर्मा तथा कोच आंकित वर्मा ने छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.