सिविस जज प्रारंभिक परीक्षा में 1844 अभ्यर्थी सफल
रांची, जून 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। 1844 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं। परीक्षा 10 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। 138 पदों के लिए 14 अगस्त 2023 को विज्ञापन निकाला गया था और 21 अगस्त से 21 सितंबर 2023 तक के लिए आवेदन लिये गये थे। अब इसके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जेपीएससी जल्द ही मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित करेगा। सिविल जज (जूनियर डिविजन) के 138 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 60, अनुसूचित जनजाति के 28, अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ा वर्ग-1 के 10, पिछड़ा वर्ग-2 के 15 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 13 पदों पर नियुक्ति होनी है。 यह भी पढ़ें- JPSC : झारखंड सिविल जज प्रीलिम्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.