रामपुर, मार्च 7 -- शाहबाद। शाहबाद कस्बे की रहने वाली गुलफिजा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 535वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिजनों का दावा है कि उन्होंने शाहबाद की पहली सिविल अफसर बनने का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। शाहबाद के मोहल्ला मस्जिदकाजी निवासी साधारण किसान मज्जू खां के घर बेटी की इस कामयाबी के बाद जश्न सा माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गुलफिजा के पिता मज्जू खां पेशे से किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। गुलफिजा छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर हैं और शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं।गुलफिजा ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमकॉम की पढ़ाई की। वहीं पढ़ाई के साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी जारी रखी और कड़ी मेहनत के दम पर पांचवें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.