वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में आईआईटी बीएचयू के सात पूर्व छात्र भी सफल हुए हैं। आईआईटी बीएचयू ने इन छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। सफल होने वाले सात पूर्व छात्रों में 2014 से 2022 बैच तक के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें सिविल 21 बैच के पुरु दुबे को ऑल इंडिया 86 वीं, मेटलर्जी 18 की आरफा उस्मानी को 124वीं, माइनिंग 20 के शुभम कुमार महतो को 142वीं, सिविल 22 की प्रियाशा वर्मा को 324वीं, कंप्यूटर साइंस 14 के पीयूष कपूर को 402वीं, सेरेमिक 21 के अमन कुमार को 603वीं और फिजिक्स 19 के मंजुल राज को 861वीं रैंक प्राप्त हुई है। इनमें आरफा उस्मानी ने 2024 में भी 111वीं रैंक हासिल की थी। पिछले वर्षों में भी आईआईटी के छात्र गौरव बुडानिया, आशीष एवं श्रुति राजलक्ष्मी, सूर्यभान यादव और संस्कृति सोमानी ने ऑल इंडिया 50 के अंदर ...