बांदा, मार्च 26 -- बांदा संवाददाता। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। पेंशन देनदारियों के व्यय के संबंध में नियमों एवं सिद्धांतों के सत्यापन की मांग की है। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के संरक्षक योगेंद्रनारायन, मंडल संरक्षक बीएल सिंह, कन्हैयालाल दीक्षित, आनंद कुमार बाजपेयी, सीताराम साहू आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशन देनदारियों के व्यय के संबंध में नियमों एवं सिद्धांतों के सत्यापन किया जाए। पेंशनर्स का वर्गीकरण करने की निंदा की। पेंशनर्स की सेवानिवृत्ति को आधार बनाने से पेंशन वृद्धि के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री से केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन वैधता अधिनियम 2025 वापस लेने की मांग की ह...