रायबरेली, मार्च 8 -- महराजगंज संवाददाता। बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को यहां पढ़ चुके विमल कुमार पहुंचे। वर्ष 2010 से 2017 तक विद्यालय में अध्ययन करने वाले पूर्व छात्र विमल कुमार के आईएएस बनने के बाद पहली बार विद्यालय आगमन पर सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और पूर्व छात्रों ने उनका स्वागत किया। चांदेमऊ गांव निवासी विमल कुमार ने अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 107 हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद और नवोदय विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय पहुंचते ही छात्रों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने भी विद्यालय पहुंचकर यूपीएससी में चयनित विमल कुमार का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। राज्य मंत्री ने घर पहुंच कर दी बधाई : स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.