नई दिल्ली, अगस्त 17 -- OPSC Odisha Civil Services Exam: ओडिशा में सिविल सेवा और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं और अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में सिविल सेवा परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में भर्ती से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव को मंजूरी दी गई है। नए फैसलों के तहत, ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली ओडिशा सिविल सेवा (OCS) परीक्षा में प्रयासों की अधिकतम सीमा (6 प्रयास) को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा, राज्य की विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा को भी बढ़ाकर 42 वर्ष कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- 27000+ सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट फटाफट करें अप्लाईक्या हैं कैबिनेट के प...