औरैया, मार्च 6 -- औरैया, संवाददाता। निवर्तमान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुधेश तिवारी की पुत्री मौर्वी तिवारी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर ऑल इंडिया 90वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ जिले में भी खुशी का माहौल है। मौर्वी तिवारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पॉल स्कूल, आगरा से हाईस्कूल तक प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीपीएस, आगरा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं मौर्वी ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।मौर्वी की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और परिवारजन बेहद गौरवान्वित हैं। उनके पिता सुधेश तिवारी वर्तमान में एआरटीओ पद से जुड़े रहे हैं और उन्होंने अपनी बेटी की सफलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.