रांची, अप्रैल 21 -- रांची। प्रमुख संवाददाता मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा की ओर से सिविल सेवा दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजीव कुमार को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक रोहित शारदा ने आगतों का स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने मानवता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण, पौधारोपण को लेकर किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने संगठन के अच्छे कार्यों की सहाराना की और कहा कि जनोपयोगी कार्य में विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मायुमं ने एसडीओ व एसडीपीओ को किया सम्मानित संस्था के सचिव राघव शारदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम म...