देहरादून, अगस्त 8 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता नव नियुक्त सिविल सेवा अधिकारियों के लिए डाइनिंग एटीकेट्स पर एक विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण शनिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें सिखाया गया कि डाइनिंग टेबल में खाना खाते वक्त कैसा व्यवहार रखना चाहिए। किस तरह और किन किन नियमों का पालन करना चाहिए।​यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंसियल एडमिनिस्ट्रेशन में आयोजित किया गया, जो उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग का एक शीर्ष प्रशिक्षण संस्थान है। सत्र का संचालन आईएचएम देहरादून के विभागाध्यक्ष मनीष सेमवाल ने किया। उन्होंने अपने अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर प्रशिक्षुओं को केवल किताबी ज्ञान देने के बजाय व्यावहारिक प्रदर्शन (प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन) और अनुभवा...