पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। अखिल भारतीय सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के चंढ़ीगढ से लौटे प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्सावर्धन किया गया। पांच से 7 मार्च तक चंडीगढ़ में अखिल भारतीय सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पंचायती राज विभाग के तीन कर्मचारी हरि किशोर, संदीप कांति और अरविंद कुमार ने प्रतिभाग किया। इसमें देश के 475 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। साठ किग्रा. भार वर्ग में हरीकिशोर ने 20 खिलाड़ियों में बेस्ट ऑफ फाइव स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं अरविंद कुमार ने 79 किलोग्राम भार वर्ग में 23 खिलाड़ियों में 9वां और संदीप कांति 88 किलोग्राम भार वर्ग में 25 खिलाड़ियों में दसवां स्थान प्राप्त किया। तीनों पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी पद पर कार्यरत खिलाड़ियों को सीडीओ आरके श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.