बगहा, मार्च 30 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कहते हैं कि अगर लगन व मेहनत का जज्बा हो तो सफलता आपके कदम चुमती है। इसे सही साबित किया है हाईस्कूल चनपटिया की छात्रा साक्षी कुमारी ने। मैट्रिक परीक्षा के घोषित रिजल्ट में वह 476 अंक के साथ जिला टॉपर बनी है। चनपटिया नगर के वार्ड संख्या-आठ निवासी अजय कुमार एवं रुनु देवी की पुत्री साक्षी कुमारी का सपना सिविल सर्विस की तैयारी कर अफसर बनना है। वह इसके लिए अभी से तैयारी में जुटी है। साक्षी के पिता व्यवसायी हैं जबकि माता घर की जिम्मेदारी संभालती हैं। उसकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वह चार भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर है। बड़ी बहन अनुष्का कुमारी ने बताया कि स्कूल के शुरुआती दिनों से ही साक्षी की रूचि किताबों में थी और वह हर कक्षा में हमेशा सफलता प्राप्त करती रही। वही साक्षी ने बतायी कि वह नियमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.