लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज योगासन खेल के लिए चयन और ट्रायल्स केडी सिंह बाबू स्टेडियम में नौ मार्च को आयोजित किये जायेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा के अनुसार इस चयन समिति में सहायक प्रशिक्षक निशित दीक्षित और योगा प्रशिक्षक मालविका वाजपेयी को सदस्य नामित किया गया है। ट्रायल्स के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए आयु के आधार पर तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। 40 वर्ष तक, 40 से 50 वर्ष तक और 50 वर्ष से अधिक आयु श्रेणी में ट्रायल होंगे। ट्रैडिशनल सोलो, आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर के लिये चयन ट्रायल आयोजित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.