सिविल सर्विसेज जिलास्तरीय ट्रायल छह अगस्त को
आगरा, जुलाई 18 -- सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडलीय ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 20 खेलों के जिलास्तरीय ट्रायल छह अगस्त को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होंगे। चयनित खिलाड़ी 12 और 13 अगस्त को मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। 19 और 20 अगस्त को आगरा में कबड्डी का राज्यस्तरीय ट्रायल भी होगा। परिषद, निगम, बोर्ड, पंचायत, पुलिस तथा शिक्षा विभाग के शिक्षक और सहायक अध्यापक इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। इच्छुक कर्मचारी निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.