सिविल सर्विसेज खेल ट्रायल्स में कर्मचारियों ने दिखाया दमखम
रामपुर, अगस्त 13 -- खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में राज्य कर्मचारियों के कल्याण, खेल विकास एवं शारीरिक संवर्धन हेतु जनपद स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स का आयोजन गुरुवार को शहीद-ए-आजम स्पोट्र्स स्टेडियम में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं चयन समिति के अध्यक्ष गुलाब चन्द्र के समक्ष आयोजित इन ट्रायल्स में न्याय, कोषागार, राजस्व, उद्यान, राज्य निर्वाचन आयोग और राजकीय पॉलीटेक्निक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता (100 व 400 मीटर दौड़, जम्प, बॉल थ्रो, सिटअप्स) और खेल कौशल का परीक्षण किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी सन्तोष कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगामी 18 व 19 अगस्त को आयोजित होने वाले मण्डलीय चयन-ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- Kanp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.