चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाईबासा। खूंटपानी प्रखंड के प्रमुख सह समाजसेवी सिद्धार्थ होनहागा ने मंगलवार को सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार माझी से शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान श्री होनहागा ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित सदर अस्पताल पर बहुत से मरीज निर्भर है।आये दिन रक्त की किल्लत के कारण बहुत से थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को रक्त की आवश्यकता होती है, गर्भवती माताओं को प्रसव के समय रक्त की आवश्यकता होती है ,सड़क दुर्घटना के भी पीड़ितों को रक्त की अति आवश्यकता होती है। चाईबासा सदर अस्पताल में रक्त की किल्लत के कारण बहुत से मरीजों के परिवार परेशान होते है,सुदूरवर्ती गाँव क्षेत्र से पीड़ितों के परिवार को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।प्रमुख ने रक्त दान करने का विचार रखा। सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार माझी के रक्त दान के आयोजन के लि...