पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले में रविवार को तीन दिनी पल्स पोलिया अभियान शुरू हो गया। मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( एमआरएमसीएच) में रविवार को सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एसके रवि ने बच्चों को पोलियो रोधक दवा की खुराक पिलाकर पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- 6.49 लाख बच्चों को पिलाई जाएएगी पोलियो की खुराकपल्स पोलियो अभियान की शुरुआत इसके साथ जिले के विभिन्न सीएचसी, अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत केंद्रों पर भी अभियान की शुरुआत की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाकर अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक दे...