बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-04 के लिए बक्सर, निज प्रतिनिधि। जिले के स्वास्थ्य विभाग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने सिविल सर्जन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में गंभीर अनियमितताएं एवं लपरवाहियां देखने को मिल रही है। इससे आम जनता को मिलने वाली बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है। खासकर, मरीजों और उनके परिजनों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा उपाध्यक्ष ने स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखकर सिविल सर्जन पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं एवं आवश्यक संसाधनों की कमी, चिकित्सीय सेवाओं में लापरवाही एवं समय पर उपचार व रेफरल की व्यवस्था में खामियां, कर्मचारियों की मनमानी व अनुशास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.