गया, अगस्त 31 -- एचआईवी-एड्स और सिफलिस जैसे यौन संचारित रोगों की रोकथाम व बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर से बाइक रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. पंकज सिंह और गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. एमई हक ने बाइक सवारों के दो दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राजा राम ने कहा कि एचआईवी-एड्स और सिफलिस को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां और अज्ञानता है। इन्हें दूर करने के लिए लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना जरूरी है। समय पर जांच, सही जानकारी और सावधानी बरतकर इन संक्रमणों से बचाव किया जा सकता है। बाइक रैली के माध्यम से लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और बीमारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश द...