जहानाबाद, अगस्त 4 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. हरीशचंद्र चौधरी ने सदर अस्पताल जहानाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओकरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर का अनुपालन, ओपीडी, आईपीडी, औषधि उपलब्धता, प्रयोगशाला तथा स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी रोस्टर के अनुसार समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि अनुशासन एवं कार्य से किसी प्रकार का समझ...