रांची, अगस्त 29 -- मुरहू, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन, खूंटी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरहू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत इलाज के लिए पहुंचे मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी पात्र मरीजों का अनिवार्य रूप से आभा कार्ड बनाने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने ओपीडी में ई-शुश्रुत पोर्टल के माध्यम से ई-प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही फार्मेसी, आईपीडी और बीपीएचयू लैब को भी पोर्टल से जोड़कर नियमित रूप से संचालित करने को कहा। उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के अंतिम चरण में सिविल सर्जन ने मुरहू स्थित कुपोषित उपचार केंद्र (एमटीसी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती बच्...