जहानाबाद, मार्च 28 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. हरिशचंद्र चौधरी ने शनिवार को सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएमएसआईसीएल के अभियंता एवं कार्यरत संवेदक से विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के क्रम में अभियंता एवं संवेदक द्वारा आश्वासन दिया गया कि निर्माणाधीन सदर अस्पताल का कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर संभावित रूप से हैंडओवर कर दिया जाएगा। डॉ. चौधरी ने कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

हिंदी हि...