जमशेदपुर, मार्च 18 -- शहरी क्षेत्र में संचालित शहरी हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र चाणक्यपुरी एवं साल बागान उलीडीह का सोमवार को सिविल सर्जन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कुछ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से समय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं तथा कार्य में अपेक्षित अनुशासन का अभाव है। इसपर सिविल सर्जन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में अनुशासन एवं समयपालन अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इन केंद्रों के माध्यम से आम जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लाएं, समय पर उपस्थित हों तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.