सिविल सर्जन ने गोद लिए पांच टीबी मरीज
पाकुड़, सितम्बर 25 -- त्याग और सेवा की मिसाल पेश करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के खिलाफ जंग को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सिविल सर्जन पीके संथालिया की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत 05 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को मानसिक संबल प्रदान करना और उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना है। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने गोद लिए गए सभी मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों ने मरीजों को टीबी के नियमित उपचार, समय पर दवा सेवन और निर्धारित अवधि तक कोर्स पूरा करने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।मरीजों के स्वास्थ्य सुधार और रिकवरी को गति देने के लिए उन्हें पोषण किट का वितरण किया गया। इस दौरान मरीजों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने, साफ-सफाई का विशेष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.