हजारीबाग, अप्रैल 15 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। जिले में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 326 यूनिट रक्त संग्रह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हजारीबाग यूथ विंग को सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...