मुंगेर, जून 10 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। एएनसी जांच का 10 वर्ष पूरा होने पर सदर अस्पताल में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के कई आलाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। इनमें क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक (आरपीएम) रूप नारायण शर्मा, अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन और परामर्शदाता योगेश कुमार शामिल थे। इन अधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी。 ...