मोतिहारी, जून 13 -- मोतिहारी,नसं। सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने शनिवार सुबह सात बजे सदर अस्पताल सहित मदर चाइल्ड केयर यूनिट, पीकू वार्ड से लेकर आईसीयू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई डॉक्टर अनुपस्थित पाए गये। कुछ देर के लिए अस्पताल में हड़कंप मच गया था। बताते हैं कि जो मरीज सिजेरियन का इंतजार कर रही थीं,उसका ऑपरेशन शुरू हो गया। निरीक्षण के क्रम में एक एक वार्ड की व्यवस्था को देखा। मरीज से भी रूबरू हुए। दवा व इलाज की जानकारी ली। कुछ मरीज ने बताया कि भर्ती के बाद डॉक्टर दुबारा देखने नहीं आए हैं। ऐसे डॉक्टर की सूची प्रबंधक से मांग की। इस दौरान सीएस ने मदर चाइल्ड केयर यूनिट में बेड पर पेट में गैस दर्द से कराह रही महिला का इलाज किया व उनके इलाज से ठीक भी हो गई।

आईसीयू में बढ़ाये जायेंगे चार बेड: सीएस ने कहा कि आईसीयू में अभी चार बेड कार्...