सिविल सर्जन ने अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
हाजीपुर, अप्रैल 3 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डा.श्यामनन्दन प्रसाद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए तुरन्त सुधार करने का सख्त निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने निरीक्षण के दौरान डॉक्टर के ड्यूटी रोस्टर, ओपीडी सेवा, दवा वितरण एवं साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्थापना लिपिक अमरेश कुमार के खिलाफ मिली शिकायत पर फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार का निर्देश देते हुए कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल में दवा वितरण एवं रखरखाव की व्यवस्था पर सिविल सर्जन ने कड़ी नाराजगी प्रकट किया। निरीक्षण के दौरान दवा यत्र तत्र फेंका हुआ पाया गया। निरीक्षण के दौरान मौजूद कुछ मरीजों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.