जहानाबाद, मार्च 31 -- आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, प्रसव कक्ष तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का लिया जायजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी का किया गया औचक निरीक्षण करपी, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जिनमें डॉ. सैयद केसर हुसैन, डॉ. मुकेश रंजन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अजीत कुमार तथा डॉ. वर्षा कौशिक शामिल हैं। अनुपस्थित चिकित्सकों के प्रति सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने प्रसव कक्ष, आपातकालीन कक्ष, विभिन्न वार्ड, टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण केंद्र, ओपीडी तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए ...