मुंगेर, अप्रैल 16 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं विभागों की जांच की। सिविल सर्जन ने उपस्थिति पंजी, ड्यूटी रोस्टर एवं अन्य अभिलेखों की भी जांच की। जांच के दौरान कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंसार अहमद को अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा नियमित रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।---------

हिं...