लखीसराय, नवम्बर 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के लेबर वार्ड कर्मी पर शुक्रवार को लापरवाही का आरोप लगाकर बाहर जा रही प्रसव पीड़िता को सिविल सर्जन के पहल व तत्परता से निजी अस्पताल के चंगुल में फंसने से बचने का मामला सामने आया है। खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बता रही प्रसव पीड़िता का सदर अस्पताल के लेबर वार्ड में ही सफलता पूर्वक नॉर्मल डिलीवरी भी सुनिश्चित कराया गया। नॉर्मल डिलीवरी के बाद जच्चा व बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के धर्मराचक वार्ड संख्या सात निवासी राम पासवान अपनी 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को प्रसव पीड़ा के बाद सुबह सात बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। राम पासवान ने बताया कि 12 तक प्रसव दर्द से परेशान उनकी पत्नी को कोई भी स्वास्थ्य कर्मी सही इलाज या उसकी स्वास्थ्य की सही जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.