बिहारशरीफ, मार्च 20 -- सिविल सर्जन की जांच में वेन अस्पताल की व्यवस्था की खुली पोल दो चिकित्स मिलें अनुपस्थित, अगले आदेश तक किया वेतन बंद बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बुधवार की देर शाम वेन अस्पताल की जांच की। दो चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार व डॉ. ऋतंभरा रतनप्रिया ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं। सीएस ने दोनों चिकित्सकों ने स्पष्टीकरण पूछा है। साथ ही, वेतन बंद करने का आदेश दिया है। अचानक अस्पताल में सीएस को देख कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, भर्ती वार्ड, दवा वितरण काउंटर की जांच की। शौचालयों की साफ-सफाई का जायजा लिया। अस्पताल में गंदगी देख कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी। तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने का आदेश दिया। अस्पताल की कुव्यवस्था ऐसी कि वार्डो में बेड के पास कचरा फेंका हुआ मिला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.