जहानाबाद, मार्च 18 -- एक्स रे के लिए दूसरे जगह पर जाने को विवश हैं मरीज हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। सिविल सर्जन के निर्देश के बावजूद अब तक एक्स-रे कक्ष का ताला नहीं खुल सका है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व सिविल सर्जन ने शीघ्र ही एक्स-रे सेवा बहाल करने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। विदित हो कि एक्स रे टेक्नीशियन नहीं रहने के कारण मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। बीच में दो माह के लिए एक्स रे टेक्नीशियन की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। लेकिन एक्स रे टेक्नीशियन की फिर से सदर अस्पताल में ड्यूटी लग जाने के कारण जांच का काम ठप है। एक्स-रे कक्ष बंद रहने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.