हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड के निर्देशानुसार 4 से 10 मई तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में समय पर फायर ऑडिट एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में विद्युत लोड बढ़ने से आग लगने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट बेहद जरूरी है। यह सप्ताह सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज बनाने पर केंद्रित है। सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में अग्नि सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर कर्मियों को दिलाई शपथ साथ ही सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया, जो सदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.