लातेहार, जून 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कार्यालय का नियमित कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। हाल ही में सिविल सर्जन कार्यालय को सदर अस्पताल परिसर से स्थानांतरित कर धर्मपुर स्थित नए भवन में शिफ्ट किया गया है।

बिजली आपूर्ति की समस्या कार्यालय के नए भवन में विद्युत व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि बार-बार शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाओं से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार भवन में पतले और निम्न गुणवत्ता वाले विद्युत तार लगाए जाने के कारण मेन बोर्ड अतिरिक्त लोड नहीं सह पा रहा है। इसके चलते शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं और कई विद्युत उपकरण, पंखे,बैटरी तथा अन्य संसाधन खराब हो चुके हैं। बिजल...