सिविल सर्जन कार्यालय का आज घेराव करेंगे एनएचएम कर्मी
रांची, जून 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मी वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव करेंगे। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। एनएचएम कर्मियों का कहना है कि नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मियों को बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया और अन्य जरूरी खर्चों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे लंबे समय से बकाया वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। रांची जिले में एनएचएम के तहत 600 से अधिक कर्मी विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.