रुडकी, मार्च 26 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल लाइन शिव मंदिर में सनातन धर्म रक्षिणी सभा महिला कीर्तन मंडली द्वारा 101 कन्याओं का शक्ति पूजन श्रद्धा व भक्ति के साथ आयोजित किया गया। नौ दिनों तक माता की अखंड ज्योत जलाकर भजन-कीर्तन के बाद कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का संयोजन मंडली की अध्यक्ष सावित्री मंगला ने किया, जिसमें सभी सदस्य बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी आरती में शामिल हुए और कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.