अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- अलीगढ़। स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ्य अलीगढ़ को लेकर रविवार को अर्बन एनवाइरोटेक कंपनी के कर्मचारियों ने सिविल लाइन क्षेत्र में श्रमदान अभियान चलाया। सिविल लाइन थाने समेत आसपास के स्कूल-कालेज के बाहर अर्बन एनवाइरोटेक आईईसी की टीम ने श्रमदान अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को रोजाना बेहतर सफाई की शपथ दिलाई। अंसार हुसैन, हिमांशु, प्रमोद सिंह, संतोष कुमार, शाहिल, राजेश्वरी, अंजू सिंह, लुबना, गुंजन सिंह, शीलेंद्र कुमार, रामप्रकाश, नजरीन, दीपक सेंगर, काजल, भविष्य, योगेश भदौरिया, बवीता, उदय कुमार, विनय त्यागी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.