अयोध्या, मई 16 -- अयोध्या। 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सिविल लाइन के पॉवर परिवर्तकों एवं स्विचगियर की टेस्टिंग एवं अनुरक्षण का कार्य कार्यदायी संस्था मेसर्स पृथ्वी इण्टरप्राइजेज द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण रविवार को विद्युत उपकेन्द्र सिविल लाइन से सम्बन्धित 11 केवी फीडरों मोदाहा, रिकाबगंज, रोडवेज सर्किट हाउस, फीडर नं. 4, गुप्तारघाट, सहादतगंज, अब्बूसराय एवं नरेन्द्रालय की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 5.30 बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी दीपेंद्र सिंह सहायक अभियंता 33केवी सिविल लाइन ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...